फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: एसटीपी की भूमि से शीघ्र कब्जा हटाने का जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार की शाम नमामि गंगे योजना के तहत पचहटिया में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट और ट्रेंचलेस सीवर चैंबर का स्थलीय निरीक्षण किया। बाउंड्रीवाल की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर शीघ्र खाली कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जौनपुर-आजमगढ़ तक निर्माणाधीन फोरलेन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने जलनिगम के एक्सईएन संजय कुमार गुप्ता और एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल से प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया एसटीपी का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। 20 प्रतिशत कार्य फिनिशिंग स्टेज पर है। बलुआघाट, शेखपुर और हनुमान घाट पर तीन पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य होना है, लेकिन हनुमान घाट पर अभी तक जमीन चिन्हित नहीं की जा सकी है। उन्होंने डीएम से एसटीपी प्लांट के प्रवेश द्वार और परिसर के अंदर अतिक्रमण की शिकायत की।
डीएम ने अतिक्रमण शीघ्र हटवाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कचहरी रोड पर जहां सीवर लाइन पड़ गई है वहां रोड का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करें। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अगले सोमवार से रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इसके बाद डीएम ने प्रसाद इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट के समीप फोरलेन का निरीक्षण किया। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी के एई बीपी सिंह ने बताया कि पचहटिया और सिपाह के पास कुछ स्थानों पर अतिक्रमण से काम प्रभावित है। इस पर डीएम ने शीघ्र अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें