फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priya Saroj: सांसद प्रिया सरोज ने मजदूरों संग की धान की रोपाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 21 Jul 2025 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Priya Saroj : सांसद प्रिया सरोज के धान रोपाई का वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। फेसबुक पर जुड़े समर्थकों ने प्रिया की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
धान की रोपाई करतीं सांसद प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज रविवार को अपने गांव करखियांव में थीं। इस दौरान वह अपने खेत गयीं और धान की रोपाई की। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया। वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। फेसबुक पर जुड़े समर्थकों ने प्रिया की खूब प्रशंसा की।

विज्ञापन


प्रिया सरोज अपने परिवार के साथ वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र स्थित करखियांव में रहती हैं। रविवार को मौसम अच्छा था, जिसे देख वह अपने गांव में घूमने निकलीं। अपने खेत पहुंचीं और वहां गांव की महिलाओं और अपने सहेलियों संग धान की रोपाई की। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया सरोज जौनपुर में मछली शहर सीट से सांसद हैं। उनका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। एक सांसद को धान की रोपाई करते देख महिलाएं अचंभित हो गईं। सोशल मीडिया पर लोग उनके वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। लोग उन्हें जमीनी नेता बता रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें