फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेल्ट और कुर्सी से की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल हुआ तो नप गए थानाध्यक्ष; एसपी ने लिया ये एक्शन

Thu, 24 Apr 2025 12:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पर युवक की पिटाई करने पर कार्रवाई की गाज गिरी है। एसपी ने वीडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पर पर बर्बरता पूर्वक युवक की पिटाई का आरोप लगा है। युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया और दिलिप कुमार सिंह को मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती दे दी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
इस बाबत मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी निवासी तौफीक पुत्र फारूक अहमद का परिवार में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दूसरे पक्ष के मुजाहिद ने शनिवार को थाने आकर तौफीक के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया। 

तौफीक का आरोप है कि पुलिस उन्हें घर से पकड़ लाई और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने खंभे में पकड़वा कर बेल्ट से आधे घंटे तक पीटा। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर पुनः पीटा गया। थानाध्यक्ष यहीं तक नहीं रूके उन्होंने लकड़ी व प्लास्टिक की कुर्सी से भी जमकर मारा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: पाकिस्तान के 10 नागरिक रह रहे काशी में, सात विवाह और तलाक के आधार पर

युवक की बेरहमी से पिटाई का किसी ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया और मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में दिलिप कुमार सिंह की तैनाती कर दी है। पीड़ित युवक ने बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से 26000 लेकर बेरहमी से पिटाई की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें