ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अजय कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी बीच तेजबहादुर शर्मा के रिहायशी छप्पर में आग लगाए जाने की भी सूचना है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और चार लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।