सुईथाकला। चोरी की नीयत से घर मे घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाश की पहचान सुल्तानपुर जिले 15 हजार रुपये के इनामी कल्लू के रूप में हुई। उसके पास से चाकू भी मिला है। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए हिरासत में थाने ले गई। उसके दो फरार साथियों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव निवासी संजय सिंह के घर बुधवार रात्रि तीन चोर करीब 12 बजे बरामदे से घर के अंदर घुस कर चोरी कर रहे थे। इसी बीच एक चोर की नजर कमरे के खूंटी पर रखी पैंट पर गई तो पैंट में रखे पर्स को निकालते समय वह बगल में रखे टेबल में टकरा गया। आवाज सुन घरवाले जाग गए। शोर मचाते हुए उन्होंने चोरों को दौड़ा लिया। दो चोर भागने में सफल हो गए, जबकि एक आरोपी कल्लू पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी बभरौली थाना लम्भुआ जिला सुल्तानपुर को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया। काफ़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे एक झाड़ी से पकड़ लिया। भीड़ का गुस्सा देख कुछ लोगों ने उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी सरायमोहिद्दीनपुर विवेक तिवारी समेत पुलिस के लोग पहुंच कर भीड़ से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने दो साथियों की पहचान शाहिद पुत्र ओहाब, टाइगर पुत्र माली निवासी अढनपुर थाना सरपतहां के रूप के बताई। इस दौरान उसके पास से एक चाकू ,चोरी का 350 रुपया बरामद किया। एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने बताया कि उक्त आरोपी सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ चांदा थाने में लूट हत्या डकैती चोरी छिनैती के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं वही लम्भुआ थाना से गैंगेस्टर अधिनियम के वांछित के साथ 15 हजार रुपये का इनामिया है। और पूछताछ के दौरान 22 नवंबर की रात सरपतहां थाना क्षेत्र के अमारी गांव में बकरी चोरी करने के लिए पिकप बोलेरो से पहुंचे और बकरी लेकर भागते समय ग्रामीणों के जाग जाने और घेराबंदी के दौरान बोलेरो को छोड़कर पिकप से भाग जाने का जुर्म भी कबूल किया। जिसमें सरपतहां में 323, 382का मुकदमा दर्ज किया गया है।