फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: देर रात गांव पहुंचा शव, धरने पर बैठे सपाई, सत्ता के संरक्षण में पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप 

Wed, 10 Jun 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
धरने पर बैठे सपा नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल की मौत के मामले में बुधवार की रात नौ बजे शव गांव पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में सपाई धरने पर बैठ गए। हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर कार्यकर्ता आंदोलित थे।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के नेेताओं के संरक्षण में पुलिस आरोपियों को बचा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती तब तक शव जाने नहीं दिया जाएगा। देर रात एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन सपा नेता अपनी मांगों पर अड़े थे। तनाव को देखते हुए गांव में भारी फोर्स की तैनाती की गई है।

गजाधरपुर गांव में विवाद की शुरुआत तीन दिन पहले ही हो गई थी, मगर आरोप है कि पुलिस ने मामले में सक्रियता नहीं दिखाई। नतीजा उसी विवाद में मंगलवार को भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडे से जमकर हुई मारपीट में घायल एक पक्ष के राधेश्याम यादव (45) की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों ने बदलापुर थाने का घेराव किया। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव सहित कई अन्य नेता भी थाने पहुंच गए। एएसपी ग्रामीण संजय राय ने उन्हें केस दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया। इस पर ग्रामीण वापस तो लौट गए, लेकिन गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए डेढ़ सेक्शन पीएसी लगाई गई है।

मामले में पुलिस ने रामचंद्र यादव की तहरीर पर गांव के ही कैलाश, मनीष, महेंद्र प्रताप उपाध्याय, सूबेदार उपाध्याय, अमन उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। रात नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही सपाई एकत्रित हो गए।

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य रणबहादुर यादव, रमाशंकर यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे, पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश दुबे, बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव आदि नेता गांव में ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि पुलिस की लापरवाही से यह वारदात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें