फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Crime: लाठी डंडे से पीटकर पिता ने पुत्र को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Thu, 31 Aug 2023 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

नद्दीरामपुर गांव में अनिल सिंह का ईंट भट्ठा संचालित होता है। यहां बिहार और झारखंड के कई मजदूर काम करते हैं। उसी में झारखंड के दुरूल्ला थाना चौबासा के रहने वाले बट्टे नायक  और उसका पुत्र बरसात नायक भी मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के नद्दीरामपुर गांव में संचालित एक ईंट भट्ठे पर पिता ने ही अपने पुत्र को लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक झारखंड का रहने वाला था। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Super Blue Moon: आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय नजारा,20 साल बाद धरती के इतने नजदीक आया चांद,देखते ही ठहर गए लोग 
विज्ञापन

नद्दीरामपुर गांव में अनिल सिंह का ईंट भट्ठा संचालित होता है। यहां बिहार और झारखंड के कई मजदूर काम करते हैं। उसी में झारखंड के दुरूल्ला थाना चौबासा के रहने वाले बट्टे नायक  और उसका पुत्र बरसात नायक भी मजदूरी का काम करते थे। दोनों ईंट पथाई करने के बाद भट्ठे पर ही एक कमरे में सोते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात में दोनों किसी बात को लेकर विवाद कर लिए। इस दौरान दोनों ने शराब भी पी रखी थी। विवाद इतना बढ़ा कि पिता बट्टे नायक ने लाठी डंडे से अपने ही पुत्र बरसात को पीट दिया। घटना की जानकारी होने पर वहां के अन्य मजदूरों ने भट्ठा मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक बरसात की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें