फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Coronavirus News Update : जौनपुर में सीएचसी के तीन कर्मचारियों समेत 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिला अस्पताल, मछलीशहर, शाहगंज, करंजाकला के बाद कोरोना का संक्रमण बदलापुर सीएचसी तक पहुंच गया है। सीएचसी के तीन कर्मचारियों समेत शनिवार को 35 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1377 हो गई है। अब तक 21 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को नौ मरीज स्वस्थ भी हुए। एक्टिव केस की संख्या 489 रह गई है।

विज्ञापन


डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1288 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 1240 निगेटिव हैं, जबकि 13 सैंपल की गुणवत्ता खराब होने के कारण दोबारा लिए जाने हैं। अन्य 35 पॉजिटिव पाए गए हैं। पूरे जिले में अभियान चलाकर 1311 नए लोगों के सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर अब तक कुल 30111 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 25534 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 4577 सैंपल के रिजल्ट आने शेष हैं।

पहले से भर्ती नौ मरीज शनिवार को स्वस्थ भी हो गए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 489 रह गई है। इसमें 4 का इलाज प्रयागराज, 6 का बनारस, 5 का लखनऊ, एक मिर्जापुर, दो आजमगढ़ और तीन नोएडा में चल रहा है। शेष 463 का उपचार जौनपुर में चल रहा है। बदलापुर सीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मियों सहित 10 की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि एंटीजन रैपिड किट से जांच की गई तो सीएचसी की एक महिला स्टाफ सहित दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा चंदन शहीद मार्ग स्थित एक व्यवसायी परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

धर्मापुर ब्लाक के सीएचसी चोरसंड पर शनिवार को 50 लोगों की कोरोना की जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई। इसमें थाना का एक होमगार्ड और बंजारेपुर सोनकर बस्ती का एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दोनों लोगों को एंबुलेंस से मुफ्तीगंज के मटियारी स्थित कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पर प्रतिदिन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें