जौनपुर जिले में कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को एक और महिला ने जान गंवा दी। वहीं मीरगंज की आशा कार्यकर्ती, सुजानगंज में दंपती समेत 31 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
नए संक्रमितों में केराकत के अतरौरा गांव में एक ही परिवार के दस सदस्य शामिल हैं। वहीं 48 मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3764 हो गई है। इसमें 563 केस एक्टिव हैं।