फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: दो पक्षों में विवाद के दौरान युवक को मारी गोली, गंभीर हाल में वाराणसी रेफर, मचा हड़कंप

Tue, 20 Jun 2023 02:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

अतरडीहा गांव निवासी एक युवक से मनवल गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद था। दोपहर में पहुंचे मनवल गांव के कुछ युवकों से अतरडीहा गांव निवासी युवक से विवाद हो रहा था इसी दौरान 22 वर्षीय अवनीश यादव मौके पर पहुंच गया। अवनीश जब तक कुछ समझ पाता तब तक एक युवक फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद के दौरान युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे दो पक्षों में विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर हमला कर दिया। तीन राउंड हवाई फायरिंग के बाद चौथे राउंड की गोली युवक के सिर में लगी है। उसकी हालत गंभीर है। सीएचसी से जिला अस्पताल और और वहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Adipurush Row: हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पुतला फूंका
विज्ञापन

अतरडीहा गांव निवासी एक युवक से मनवल गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद था। दोपहर में पहुंचे मनवल गांव के कुछ युवकों से अतरडीहा गांव निवासी युवक से विवाद हो रहा था इसी दौरान 22 वर्षीय अवनीश यादव मौके पर पहुंच गया। अवनीश जब तक कुछ समझ पाता तब तक एक युवक फायरिंग करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई। उसके बाद चौथी गोली से अवनीश को गोली मारी गई। वह उसके सिर में लगी है। घटना  की जानकारी होने पर सरपतहां थाने की पुलिस और पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। विवाद किस बात का था इसको लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें