फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रधान के प्रतिनिधियों को मीटिंग हाल से किया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। ब्लाॅक कार्यालय के मीटिंग हाल से सोमवार को मीटिंग के दौरान प्रधान प्रतिनिधियों को बाहर कर दिया गया। जिस पर प्रधान प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज रवि कुमार सिंह के खिलाफ 37 ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसकी जांच में आए परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी व डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने 37 प्रधानों को एडीओ पंचायत द्वारा सूचना देकर बुलवाया गया था। जिसमें मौके पर 16 ग्राम प्रधान व बाकी प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिनको जांच अधिकारियों ने बाहर कर दिया। जब पत्रकारों ने जांच अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार केवल ग्राम प्रधान ही मीटिंग में उपस्थित रह सकते हैं प्रतिनिधि नहीं आ सकते है। जांच अधिकारी जयकेश त्रिपाठी व डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने कहा कि जब तक स्ट्रीट लाइट की जांच, कहां से कैसे लगाई गई, वह जांच पूरी नहीं कर लेते है तब तक हम कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें