फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की खुलने लगी पोल: श्वेता राय

Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मड़ियाहूं क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस संदेश यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को पाली बाजार से जनसंदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस सचिव श्वेता राय ने किया।    यात्रा दोपहर गांधी तिराहे पर पहुंची जहां पर उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पोल अब खुलने लगी है। सिर्फ झूठा वादा करके जनता को ठगने का कार्य किया है।
विज्ञापन


श्वेता राय ने कहा कि किसानो की हिमायती बनने वाली प्रदेश सरकार कभी भी किसानो का ध्यान नही दिया। उन्होंने कहा कि सन्देश यात्रा सभी विधान सभाओं के ग्राम सभाओं में जायेगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करेगी। सभा को  डा. राकेश उपाध्याय, डा. इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

 प्रदेश सचिव को विपिन दुबे ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बाइक जुलूस लेकर वाराणसी के बार्डर सिहोरी बीर से आगवानी की। इसके पूर्व श्वेता राय ने महात्मा गाँधी, स्व इन्दिरा गांधी भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। समापन रामपुर बाजार के बरसठी तिराहे पर हुआ। इस अवसर पर बैजनाथ यादव, मनीष दुबे, डॉ. आरसी पाण्डेय, अशोक  दुबे, राहुल मिश्र, दिनेश चौबे, विनोद कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें