फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बस खराब होने से जाम

Sun, 14 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम में फंसे लोग।
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर चौराहे पर शनिवार को रोडवेज बस खराब होने से बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।   चालक और परिचालक बीच सड़क पर ही बस छोड़कर खिसक लिए। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। शनिवार को जौनपुर डिपो की बस वाराणसी से जौनपुर जा रही थी। सुबह नौ बजे बस जलालपुर चौराहे पर पहुंची थी। सवारी उतारने के लिए रुकी थी। खराबी आने के कारण बस बीच सड़क पर ही बंद हो गई।

इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। करीब दो घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। दो किलोमोटर तक जाम लग गया। बस में बैठे सवारी तथा उनकी साथ बच्चे भी परेशान रहे। पुलिस की लापरवाही का आलम यह रहा कि एक घंटे तक वहां कोई दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


जलालपुर चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस भी नदारद रही। जबकि एक सब इंस्पेक्टर व दो सिपाही की ड्यूटी लगती है। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे से किसी तरह बगल से वाहनों को निकाला गया। शाम पांच बजे तक बस चौराहे पर ही खड़ी रही। काफी देर तक इंतजार करने के बाद यात्री भी दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए चले गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें