फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान के लिए लगाया जाम, नोड्यूज के लिए हंगामा

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक पर अदेय प्रमाण पत्र के लिए सुबह से लाईन मे लगने के चलते धूप लगने से बेहोश ह? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला/मुंगराबादशाहपुर। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के साथ प्रशासन के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। तीन अप्रैल से होने वाले नामांकन के लिए जमानत राशि का चालान जमा करने और नो ड्यूज पाने के लिए दावेदारों को पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। प्रशासन बेहतर इंतजाम के दावे तो कर रहा, लेकिन बदइंतजामी भी कम नहीं। नतीजा बृहस्पतिवार को कहीं हंगामा हुआ तो कहीं चक्काजाम कर लोगों ने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

जमानत राशि का चालान जमा करने की जिले की छह बैंक शाखाओं में ही सुविधा है। बृहस्पतिवार को बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी के कारण अवकाश रहा। ऐसे में ब्लाक कार्यालय पर ही चालान जमा करने की सुविधा देने का आश्वासन दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब दावेदार करंजाकला ब्लाक कार्यालय पहुंचे तो वहां ऐसी कोई सुविधा न होने पर वह भड़क उठे। ब्लाक सभागार के सामने जौनपुर-शाहगंज मार्ग को जाम कर दिया। मुख्य मार्ग पर आवागमन बंद होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। बीडीओ शमीम अंसारी, आरओ विपिन सिंह, सरायख्वाजा एसओ जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। आश्वस्त किया कि दो अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवकाश पर भी बैंक खुलेगा। अतिरिक्त काउंटर लगाकर चालान जमा कराया जाएगा। हर व्यक्ति का चालान जमा होगा। किसी को मायूस होने की जरूरत नहीं है। करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। उधर, मुंगराबादशाहपुर ब्लाक में नो ड्यूज के लिए लोगों ने हंगामा मचाया। सुबह 8 बजे से ही नो ड्यूज के लिए दावेदार ब्लाक मुख्यालय पर जमा हो गए थे। महिलाओं और पुरूषों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन दोपहर तक ब्लाक ऑफिस का ताला न खुलने और कोई काम न होने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ब्लाक कार्यालय पहुंचे। नो ड्यूज के लिए चार काउंटर खुलवाया तब जाकर मामला शांत हुआ। हंगामे के दौरान एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा, इससे ब्लाक मुख्यालय पर अफरातफरी मच गई।

करंजाकला ब्लॉक पर ट्रेजरी न होने से सड़क जाम करते पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोग। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें