फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथयात्रा

Mon, 26 Jun 2017 12:46 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़े भक्त। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
शहर के रासमंडल स्थित जगन्नाथ मंदिर से रविवार को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में इस्कान मंदिर से जुड़े विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। नाचते गाते हजारों की संख्या में भक्त भगवान के रथ की रस्सी से खींच रहे थे।
विज्ञापन

रथयात्रा की शुरुआत आरती से हुई। भगवान जगन्नाथ के अलावा भगवान बलभद्र और सुुभद्रा की भी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे आगे भक्त सफाई करते जा रहे थे और पीछे पीछे लोग नंगे पांव भगवान का रथ खींच रहे थे। इस्कान मंदिर से आए लोग भक्ति में लीन होकर डांडिया नृत्य करते जा रहे थे।

शोभायात्रा अटाला चौराहा, सुतहट्टी, सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू, शाही किला होते हुए फिर मंदिर परिसर में समाप्त हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स चल रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्टाल बनाकर लोगों ने स्वागत किया और भक्तों को जल ग्रहण कराया। शोभा यात्रा में संजय गुप्ता, योगेश भाटिया, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, रवि मृंगलानी, अनिल अस्थाना, विभूति गुप्त्रा, नवीन सेठ, रवि गुप्ता, नंदलाल यादव, कल्लू, मुरारी गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, शैलेश मिश्रा, राजेश गुप्ता, आलोक वर्मा, गौतम गुप्त, अनिश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें