फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहा सर्दी का सितम, फिर सात पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
ओलन्दगंज में सडक के किनारे जल रहे कूड़े के ढेर में हाथ सेंककर ठंड से बचने के प्रयास करतीं बच्चिया? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सर्दी का सितम शनिवार को भी जारी रहा। दिन भर बादल छाए रहने और सर्द हवा के झोंकों से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। स्वेटर, जैकेट पहनने के बाद भी गलन के कारण ठंडी से राहत नहीं मिल रही थी। अधिकतम तापमान एक डिग्री चढ़ा तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से सर्दी के तेवर चढ़े हुए हैं। लगातार सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे। बादलों ने डेरा डाल रखा है। शनिवार को भी सुबह से ही वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। चारों तरफ सफेद धुंध ही दिख रही थी। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। दुर्घटना से बचने के लिए बार-बार उन्हें हार्न का प्रयोग करना पड़ रहा था। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन सूर्य के दर्शन पूरे दिन नहीं हो सके। शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिए ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। बेहद जरुरी काम से बाहर निकलने वाले भी सिर पर टोपी, स्वेटर, जैकेट और जूता-मोजा से पूरा शरीर ढके हुए थे। हालांकि इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पाई। चौराहों-तिराहों पर लोग अलाव जलाकर तापते रहे। मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि दिन का अधितम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को यह 18 और 8 डिग्री था। आगे भी सर्दी का सितम बने रहने की संभावना है।
किसान की संदिग्ध हाल में मौत, ठंड का शक
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के डीह गड़वार हिम्मतनगर गांव निवासी रामचंद्र बिंद (45) की शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रामचंद्र बाजार गए थे। वहां से आने के बाद उन्हें कंपकपी शुरू हुई और सीने में तेज दर्द होने लगा। आनन-फानन परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ठंड से मौत हुई है। परिजन शव को घर ले गए। मछलीशहर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मचारियों को गांव भेजकर पता कराया जाएगा।

दोपहर में कोहरे से ढंका शाही पुल।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें