खेतासराय के गूजरताल का कायाकल्प करने के लिए वन विभाग की ओर से 50 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पक्षियों के लिए आईलैंड बनाया जाएगा।
साथ ही पर्यटन की दृष्टि से मोटर बोट भी चलाई जाएगी। वन विभाग की ओर से वेटलैंड का पारिस्थितिकीय एवं अवस्थापना विकास योजना के तहत इसका विकास कार्य करना है।
इसमें छह हेक्टेयर क्षेत्र की सफाई व सर्वे सीमांकन एवं सर्वेक्षण किया जाना है।
यहां पर मौजूद झील से सिल्ट खोदाई साढ़े सात लाख की लागत से, आईलैंड का निर्माण पांच लाख, निकाली गई मिट्टी से बंधा, नेचर ट्रेल का निर्माण दो किमी तक ढाई लाख रुपये है।