फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एमडीएम में मिली अनियमितता एसडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने बुधवार को मुफ्तीगंज विकासखण्ड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले एमडीएम में अनियमितता मिली। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कक्षा तीन की छात्रा प्रीती तथा दो और छात्रों से जब एमडीएम भोजन के बारे में पूछा, छात्रों ने बताया कि उन्हें आज भोजन नहीं दिया गया है। जिस पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बच्चे आज अपना बर्तन साथ लेकर नहीं आए हैं। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। हिदायत दी कि फिर कभी ऐसी स्थिति मिली तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बच्चों से संवाद करने के साथ उनसे कई प्रश्न भी पूछे। ब्लैक बोर्ड पर गणित का सवाल हल करवाया। सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को शाबाशी दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें विद्यालय के हैंडपंप की रिबोर करवाने के संदर्भ में जानकारी दी। जिस पर एसडीएम ने बीडीओ मुफ्तीगंज को फोन कर हैंडपंप रिबोर करवाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें