जंघई जंक्शन पर विकास कार्यों में अनियमितता व ट्रेनों के ठहराव के लिए भाकियू के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने रविवार को डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह को सौंपा।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट स्थित स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के तहत सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। उन्होंने स्टेशन पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने, सभी ट्रेनों के ठहराव, प्लेटफॉर्म नंबर एक का निर्माण जल्दी पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच, सभी प्लेटफॉर्म पर पानी की निर्बाध आपूर्ति, टिकट आरक्षण काउंटर की संख्या बढ़ाने और टिकट दलालों पर अंकुश लगाने की मांग की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोला यादव व गामा यादव आदि रहे।