फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो में गंदगी दे रही संक्रामक बीमारियों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो परिसर में नियमित सफाई के अभाव में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है। गंदगी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो से प्रतिदिन 68 बसों का संचालन हो रहा है। यहां से वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, मिर्जापुर व आजमगढ़ के लिए बसें आवागमन कर रही हैं। इन बसों से रोजाना औसतन छह से सात हजार यात्री आवागमन कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ रोडवेज परिसर में अक्सर लगी रहती है। उधर, नियमित सफाई के अबाव में डिपो परिसर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। बसें खड़ी होने व यात्रियों के बैठने वाले स्थान पर भी कूड़ा बिखरा पड़ा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कूड़े के कारण संक्रामक बीमारी फैलने की भी आशंका है। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि रोडवेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए निदेशालय को दो बार पत्र भेजा गया है। पत्र में सफाई की व्यवस्था के लिए शीघ्र टेंडर कराए जाने की बात कही गई है। वैसे समय - समय पर प्राइवेट व्यक्ति को लगाकर रोडवेज परिसर में साफ-सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें