जौनपुर। उदयपुर (राजस्थान) में जिहादियों द्वारा दुकानदार कन्हैया लाल की निर्मम तरीके से हत्या के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगडि़या के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि हिंदुओं की निर्मम हत्या का सिलसिला जारी है। देश के अंदर घटित हो रही लगातार जिहादी आतंकी घटनाओं से देश आहत है। कभी नूपुर शर्मा के बहाने पत्थरबाजी कर देश की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो कभी निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या करना देश की सुरक्षा व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। कश्मीर घाटी में हो रही हिंदुओं की लगातार हत्या से वहां के हिंदुओं का पलायन हो रहा है। ऐसी घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर फास्ट कोर्ट के माध्यम से एक माह के अंदर फांसी की सजा दी जाए। कन्हैया लाल के परिवार को 31 लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी पर रखा जाए। केंद्र और राज्य सरकार इस्लामिक जिहादी आतंकवाद के विरुद्ध इसराइल की भांति युद्ध की घोषणा कर इनका सफाया करें। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग महामंत्री चंद्रप्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री पवन राय, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद योगी, अंकित गुप्ता, राकेश मौर्य, अवधेश बरनवाल, रामजी, नागेंद्र सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रामजी सोनी, सचिन श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, विवेक गुप्ता, अशोक मिश्रा, अमित उपाध्याय, रविशंकर, विनय कुमार, संतोष सोनकर आदि उपस्थित रहे।