मीरगंज- तालाब में मृत संजना देवी (19)। परिजन
मीरगंज। भिदूना गांव में बुधवार की रात में शौच के लिए घर से निकली इंटर की छात्रा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह तालाब में शव उतराया मिला। भिदूना गांव निवासी राजकुमार गौतम की बेटी संजना (18) सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज मीरगंज में इंटर की छात्रा थी।
बुधवार की रात में वह घर के बगल में शौच के लिए गई थी। वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में युवती का शव उतराया देखा। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को आशंका है कि तालाब के किनारे पहुंचने पर छात्रा का पैर फिसल गया होगा। इससे वह गहरे पानी में चली गई होगी। बेटी की मौत की सूचना से मां राजकुमारी बेसूध हैं। घटना से गांव में मातम पसरा रहा।