फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल पट्टीनरेंद्रपुर में लोगों की समस्याएं सुनी। कोटेदार तेज बहादुर सिंह को निर्देश दिया कि नियमानुसार समय से राशन का वितरण करें।
विज्ञापन

गांव में राशन कार्ड की अधिक शिकायत आने पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक पंकज यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके रावत से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। डॉ. रावत ने बताया कि 114 लोगों को लोगों को टीका लगाया गया है। 20 जून को गांव में कैंप लगाकर टीका लगाया जाए। समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि गांव में कुल 283 लोगों को वृद्धा, विधवा, विकलांग ,पेंशन मिल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़कें टूटने की शिकायत की। बीडीओ को सर्वे कर सड़के ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि गांव के सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, राम दरश यादव उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें