फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के दरोगा की काली करतूत: दूसरी बार घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Wed, 07 Aug 2024 07:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दूसरी बार घूस लेते दरोगा गिरफ्तार हुआ। वह जेसीबी मालिक से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। इसी बीच शिकायत पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
घूस लेते दरोगा हुआ गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने तेजी बाजार थाने के दरोगा हैदर अली को जेसीबी मालिक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा। उसे बदलापुर थाने लाकर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


ये है मामला
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के आशुतोष यादव निवासी बरियार गांव से जेसीबी छुड़ाने के नाम पर दरोगा हैदर अली रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत न देने पर जेसीबी जब्त करने की धमकी भी दे रहा था। इस पर आशुतोष यादव एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक नीरज सिंह से मिले और कार्रवाई की गुहार लगाई। 

बरियार गांव निवासी आशुतोष यादव ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम वाराणसी को सूचना दी कि वह तेजी वाजार थाने पर तैनात दरोगा हैदर अली को जेसीवी छुड़ाने के लिए 10 हजार रुपये घूस देगा। इस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी से निरीक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में टीम मंगलवार को तेजी बाजार थाना क्षेत्र में आई। 
विज्ञापन


आशुतोष यादव ने उप निरीक्षक हैदर अली को 10 हजार रुपये जैसे ही दिया। तुरंत एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा के खिलाफ बदलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर टीम उसे वाराणसी ले गई। बुधवार को उसे भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें