मीरगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ आपरेशन मैनेजर (पीसीओएम) अनूप सत्पथी ने शनिवार को जंघई जक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सैलून में बैठकर स्टेशन का निरीक्षण किया और निकल गए।
प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम ) अनूप सत्पथी स्टेशन पर करीब तीन बजे पहुंचे। 15 मिनट तक स्टेशन पर रुकने के बाद 3.15 बजे भदोही के रास्ते वाराणसी निकल गए। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन को पूूर्वोत्तर रेलवे में शामिल करने की बात पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
कहा कि केवल सीखने और देखने के लिए जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आया था। यह पूछे जाने पर कि उत्तर रेलवे में कुछ दिन से चर्चा चल रही है कि पूर्वोत्तर रेलवे का विस्तार जंघई जंक्शन रेलवे तक हो सकता है, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
उनके साथ वरिष्ठ मंडल प्रचलन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना की जंघई जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे में शामिल होगा, ऐसी कोई सूचना नहीं है। यह उच्च अधिकारी स्तर का मामला है।