फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो बाइकों में टक्कर में वृद्ध की मौत

Sat, 15 Nov 2025 11:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के नारायनपुर गांव के अखाड़ा के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चौरा गांव निवासी शिव कुमार (65) बाइक से खुज्जी मोड़ से अपने घर की ओर जा रहे थे। इस बीच नारायनपुर अखाड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई जिसके चपेट में आने से मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की बाइक मौके से बरामद की गई है अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें