फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल छात्रा की मौत, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
26- केराकत क्षेत्र के देवकली में छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत । सड़क दुर्घटना में घायल केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवां निवासी 22 वर्षीया कुमारी पूनम की उपचार के दौरान सोमवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी। परिजनों ने छात्रा का शव देवकली बाजार में सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही पूनम 4 फरवरी की शाम चार बजे कोचिंग करके साइकिल से घर आ रही थी । नई बाजार के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केराकत कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कराया गया था। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को छात्रा के शव को देवकली बाजार में सड़क पर रख कर परिजन व ग्रामीणों ने शाम पांच बजे जाम लगा दिया। जाम से जौनपुर-केराकत मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं । सूचना पर केराकत कोतवाल बिंदकुमार मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर चक्का जाम करने वाले उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ रहे। लगभग दो घंटे बाद क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिस की शिथिलता पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि थाने की पुलिस मामले को रफादफा करने में लगी है। सीओ ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शव उठाने को राजी किया। उसके बाद रात साढ़े सात बजे जाम समाप्त किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें