फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम लोगों को कर रहा बीमार

विज्ञापन
03- जिला अस्ताल में पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात के समय जहां ठंड पड़ रही है वहीं दिन में गर्मी पडने लगी है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी लगने लगी है। रविवार और सोमवार को घना कोहरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तापमान में आए उचार चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। मौसम के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी लापरवाही लोगों को अस्पताल पहुंचा दे रही है।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी का कहर अस्पतालों पर साफ झलक रहा है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी नर्सिंग होम सभी मरीजों से भरे पडे़ हैं। कोई वायरल फीवर से परेशान है तो कोई मलेरिया से पीड़ित है। मौसम की तल्खी से डायरिया, पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में भी हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को 1400 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। जबकि शनिवार को 1173 मरीज ओपीड़ी में पहुंचे थे। मौसम में आए बदलाव के कारण शाम होती ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जा रहा है। आसमान में बादल होने के कारण मौसम गर्म हो गया है।
410 लोगों को लगा एंटीरै बिज इंजेक्शन
जौनपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को कुत्ता काटने की सुई लगवाने के लिए लोगों को भीड़ रही है। अस्पताल का गेट खुलने से पहले ही लोग एंटी रैबिज की सुई लगवाने के लिए कतार में लग गए थे। सोमवार को जिला अस्पताल में 410 लोगों को सुई लगाई गई। पीएचसी और सीएचसी परप सुई उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को जिला मुख्य तक भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें