फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। क्षेत्र के जवंसीपुर गांव के सरकारी अस्पताल के पास जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही जिला के सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला निवासी टिपू अली की 10 वर्षीय पुत्री नगमा रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में अपने मामा के यहां रहती थी। बृहस्पतिवार शाम को परिजनों के साथ पैदल जवंसीपुर किसी मजार पर गई थी। वहां से लौटते समय देर शाम करीब 7:30 बजे बाबतपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। इससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेज दिया। डॉक्टरों ने बालिका की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्रिवेदी ने बताया कि ड्राइवर और डंफर को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें