फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत..

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के बहरी गांव के पास नेवढ़िया-मड़ियाहूं मार्ग पर तीन दिन पूर्व कार की चपेट में आने से जख्मी बाइक सवार की रविवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ही बुद्धिपुर गांव निवासी बृजेश कुमार व विनय कुमार शुक्रवार की शाम एक ही बाइक से नेवढ़िया बाजार जा रहे थे। बहरी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बेकाबू कार ने विपरीत दिशा में जाकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बृजेश कुमार (19) पुत्र मुन्नीलाल और विनय कुमार पुत्र रणधीर गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां बृजेश के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बृजेश ने रविवार की रात दम तोड़ दिया। सोमवार को परिजन बृजेश का शव लेकर घर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें