फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गोदामों से नौ ट्राली थर्माकोल व प्लास्टिक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शरहर को पालिथीन मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने खुद शनिवार को दो गोदामों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों गोदामों से मिले नौ ट्राली थर्मोकोल व प्लास्टिक को जब्त किया गया। साथ ही 50 हजार रुपये अर्थ दंड लगाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्रा व अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद शनिवार को 9.30 बजे सकरमंडी स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई। इस दौरान एक ट्राली थर्मोकोल एवं प्लास्टिक का गिलास बरामद किया गया। जिसे जब्त करने हुए दुकान मालिक के ऊपर 25 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे ख्वाजगीटोला मोहल्ला में स्थित गोदाम से आठ ट्राली थर्माकोल एवं प्लास्टिक का गिलास पकड़ा गया। जाॉसे जब्त करते हुए 25 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया। इस दौरान कुल दो गोदामों से 9 ट्राली थर्मोकोल एवं प्लास्टिक का गिलास जब्त किया गया। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। डीएम ने प्लास्टिक से बने सामान एवं थर्मोकोल का प्रयोग लोगों को नहीं करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने भी लोगों से प्लास्टिक के सामानों को बनाने व बचने वालों की जानकारी देने की अपील की। जिससे उनके विरुद्घ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें