फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर की ओर से शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की याद में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली गौरा बाजार स्थित पुलिस चौकी से शुरु होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर बंजारेपुर पर जाकर शोक सभा में तब्दील हो गई। वहां आतंकवादियों द्वारा मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

संगठन ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। अजीत सोनकर ने कहा कि यह हमला मानवता पर प्रहार है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। श्रद्धांजलि सभा का संचालन अमित प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर पप्पू चौरसिया, संतोष कुमार, अनिल सोनकर, अंकित आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान के झंडे को जलाकर विरोध व्यक्त किया -मछलीशहर। पहलगाम में हुई घटना के विरोध में बृहस्पतिवार की रात नगर में व्यापारी एकता एवं सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में पुरानी बाजार रामलीला मैदान से जुलूस निकाला गया। इसमें हिन्दू संगठन के युवक भी शामिल हुए। जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करते हुए चुंगी चौराहा पर आकर समाप्त हुआ। यहां पर पाकिस्तान के झंडे को जलाकर विरोध व्यक्त किया गया। जुलूस की अगुवाई पवन गुप्ता और रवि पटवा ने किया। व्यापारियों ने आतंकियों द्वारा पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारकर की गई हत्या की निंदा की। पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को संरक्षण देने वाले पाक का झंडा फूंक कर आक्रोश जताया गया। कार्यक्रम में कृपाशंकर श्रीवास्तव, भाजयुमो के अध्यक्ष रवि पटवा, आशीष चौबे, राजकुमार पटवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि-सुइथाकलां/ खुटहन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए बृहस्पतिवार को देर शाम सुइथाकला क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खात्मे के लिए हर कड़ा कदम उठाने की मांग की। मार्च का संयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष मानस मिश्र तथा महामंत्री राजेश सोनी ने किया। इस मौके पर आशीष पांडेय, प्रदीप मिश्रा, शिवम रजक, आशीष सोनी, प्रसिद्ध नारायण और मनीष अग्रहरि समेत बाजारवासी मौजूद रहे।
खुटहन: पटैला बाजार में व्यापार मंडल इकाई पटैला के अध्यक्ष अशोक कुमार निगम की अगुवाई में पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। पूरे बाजार में भ्रमण के बाद आतंकियों के शिकार हुए देश के 28 नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि आतंकियों द्वारा जिस प्रकार से निहत्थों पर गोलियां बरसाई गईं,वह क्रूरता का हद है। मांग की कि अब आतंकवाद को जड़ से मिटाने का समय आ गया है। एक- एक आतंकी को पकड़ उन्हें खुलेआम फांसी दी जाए, तभी मृतकों की आत्मा को शांति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंतलाल मौर्या, श्रीकृष्ण पाण्डेय, अंशार अहमद, वंशबहादुर पाल, विनोद सोनी, विकास सिंह, अन्नू दूबे, सौरभ अग्रहरि, मनोज साहू, शम्स तबरेज खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पाकिस्तान का फूंका पुतला-मडियाहू/ मीरगंज। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। मडियाहूं के गांधी तिराहे पर पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध प्रदर्शन में लोगों ने नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद बंद करो के नारों के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। पुतला दहन के बाद गांधी तिराहे पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने भारत सरकार से मांग किया कि पाकिस्तान को सबक सिखाने में अब देर न हो । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल एवं जिला प्रचारक प्रभात, रमेश, उत्तम जायसवाल, मनीष सिंह आदि रहे। उधर मीरगंज में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में बजरंग दल के जिला सह संयोजक अनिल कौशल के संयोजन में प्रखंड मछलीशहर के मीरगंज बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत मेला मैदान से हुई। वहां लोग एकत्रित हुए। इसके बाद शांति मार्च निकाली गई। मार्च मीरगंज बस स्टैंड से चौराहे तक गया। वहां आतंकवाद के पुतले और पाकिस्तान का झंडा दहन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें