फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 37 लाख से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने शुक्रवार को 37 लाख रुपये से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुंगरडीह वार्ड में प्राथमिक विद्यालय व सरोखनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए नए कक्ष व मुंगरडीह में ही सीसी मार्ग सहित कुल करीब 37 लाख रुपये की लागत से काम कराया गया है। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर नगर के विकास में भाजपा सरकार किसी प्रकार का कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य का अनवरत प्रयास भी मायने रखता है। भाजपा शासन काल में प्रदेश और देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों की हर संभव मदद कर रही है। गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने कहा कि नगर का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक मोहल्ले में तेजी से कार्यों को पूरा करने में मैं विश्वास करता हूं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियंता (जल) शिवानंद वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, अवर अभियंता (सिविल) प्रशांत राय, लिपिक ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें