फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Mon, 28 Nov 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में बीड़ मार्ग पर कार की चपेट में आई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर-घनश्यामपुर रोड पर सरोखनपुर के पास स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तेज रफ्तार से भाग रहे उसी स्कार्पियो की चपेट में आने से घनश्यामपुर के पास दो युवक घायल हो गए।

बदलापुर थाना क्षेत्र के सरायत्रिलोकी गांव निवासी आनंद सिंह (40) उसी गांव की मालती देवी (32) के साथ शाहगंज की ओर से घर लौट रहे थे। बाइक से वे सरोखनपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी बदलापुर से शाहगंज की ओर जा रही स्कार्पियो की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। घनश्यामपुर के पास बाइक सवार दो युवक चपेट में आ गए। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के पोखर्दहा गांव निवासी दोनों युवक प्रेमचंद्र और बब्लू समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।

दोनों को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्कार्पियो लेकर चालक फरार हो गया। उधर रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर गांव निवासी वीरेंद्र गुप्त का 14 वर्षीय पुत्र सोनू की स्कूटी खराब हो गई थी।

बनवाने के लिए वह दूसरी बाइक में रस्सी से बांधकर खींचवाते हुए मिस्त्री के पास ले जा रहा था। सोनू स्कूटी पर सवार था। यादवनगर  बाजार के पास पहुंचा था तभी असंतुलित होकर स्कूटी समेत गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोग जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें