मड़ियाहूं। क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए पहलवानों की 20 जोड़ियों के बीच मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में दिल्ली के संतोष पहलवान ने गोरखपुर के सुजीत को पटकनी देकर जीत हासिल की। वहीं, अयोध्या के सुदामा पहलवान ने राजस्थान के कटप्पा को हराया। महिला पहलवानों के मुकाबले में अयोध्या की मुस्कान ने दिल्ली की नीतू को शिकस्त दी।
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजन सुरेश यादव ने किया। संचालन बजरंगी पहलवान और उमा पाठक ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।