अभिनव कीर्ति को प्रमाणपत्र देते पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके सिंह।
जौनपुर। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2027 की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को तिलकधारी महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (माय भारत), जौनपुर के तत्वावधान में किया गया।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने अभिनव को बधाई दी। प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखे। अभिनव अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन पर सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. गिरधर मिश्र, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. दिव्येंदु मिश्र और डॉ. प्रशांत यादव ने अभिनव को शुभकामनाएं दीं। माय भारत के उप निदेशक पुनीत गोयल ने भी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।