फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो की मौत

Wed, 26 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय बाजार के कठवतिया चौराहे के पास मंगलवार को सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकल सवार दो छात्रों की मौत हो गई।  घटना से गुस्साए विद्यालय के छात्रों ने रामपुर थाने के सामने जौनपुर मिर्जापुर मार्ग को जाम कर दिया। शोक में पूरे दिन रामपुर बाजार की दूकानें बंद रहीं।अंबेडकरनगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के खरभानपुर निवासी अजय पांडेय का बेटा आयुष (14) तथा भदोही जिले के गुलाब तारा निवासी वाजिद का बेटा माजिद (13) क्षेत्र के वाल्थर पब्लिक स्कूल में पढ़ते थेे।
विज्ञापन


दोनों मंगलवार को एक ही साइकल से स्कूल जा रहे थे। दोनों कठवतिया चौराहे के पास पहुंचे थे तभी मिट्टी उतार कर भदोही की तरफ जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहा ट्रक दोनों छात्रों के ऊपर से गुजर गया। दुघर्टना इतनी भयावह थी की दोनों छात्रों का शव पहचान करना मुश्किल हो रहा था। आयुष की मां ने उसके हाथ में तिल के निशान से उसकी पहचान की जबकि माजिद के पिता ने पहले पहचान से इनकार कर दिया। बाद में आए परिजनों ने पहचान की। सूचना पर विद्यालय के छात्र थाने पहुंच गए।

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम कर रहे लोग परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने, सभी विद्यालयों के आसपास स्पीड ब्रेकर बनवाने, खराब सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। विद्यालय के प्रबंधक शिवसागर तिवारी, तहसीलदार कड़ेदीन, थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने समझा-बुझाकर किसी तरह दो घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया। शोक में बाजार की सभी दूकानें बंद रहीं। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में मृत छात्र   अजय के माता.पिता रामपुर मे ही अलग.अलग निजी विद्यालयों मे पढ़ाते हैं। जबकि माजिद के पिता वाजिद कालीन की धुलाई कर आजीविका चलाते हैं। उधर शोक में वाल्थर  पब्लिक स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें