फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः जौनपुर में पीठासीन अधिकारी से अभद्रता, मतपेटी छीनने की कोशिश

Thu, 15 Apr 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के इटहरा गांव में मतदान समाप्ति से पहले ही मतपेटी सील कर ले जाने पर ग्रामीण भड़क उठे। पीठासीन अधिकारी से अभद्रता करते हुए मतपेटी छीनने की कोशिश की। भारी फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


इटहरा गांव में मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी, लेकिन दो बूथों के मतदान कर्मियों ने समय समाप्त होते ही मतपेटियां सील कर दीं। बाइक से मतपेटियां लेकर जमा करने चले गए।

मतपेटियां बाहर ले जाते देख ग्रामीण भड़क गए। मतपेटी को छीनने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया और दोनों मतपेटियों को कब्जे में ले लिया। इस बारे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मतदान कर्मियों ने गलती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को मतदान से वंचित करना नहीं चाहिए। बाइक से मत पेटी ले जाना अनुचित है। सभी को सुरक्षाकर्मी एवं वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कतार में खड़े लोगों को मतदान से वंचित करने से लोग नाराज थे।

उन्हें समझाकर वोट कराया गया। मतपेटी को कोई क्षति नहीं पहुंची है। एसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि मतपेटी छीनने की कोशिश हुई थी, लेकिन फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। मतपेटी को स्ट्रांग रूम में देर रात जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें