सिरकोनी विकास खंड के ताला मझवारा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लोहरा ताला में सोमवार को अमर उजाला की चौपाल में अफसर फरियादियों से रूबरू हुए। 356 फरियादियों ने पेंशन, आवास, सड़क, पट्टा, पेयजल, बिजली,
अतिक्रमण का दर्द सुनाया। जिसे निस्तारित करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को दिया। सोमवार को सुबह से ही वीबनमऊ, महिमापुर, सेहमलपुर, लालपुर, इस्मैला, दुर्गा प्रसाद, भगड़ी सहित दर्जनभर गांवों से
फरियादी अपनी समस्या लेकर प्राथमिक विद्यालय लोहरा ताला परिसर में पहुंचने लगे। दोपहर में चौपाल शुरू हुई, जहां राजस्व, पुलिस, नि:शक्त, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, पशु चिकित्सा, विकास आदि विभागों के अफसरों ने
अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जो प्रार्थना पत्र आए
हैं उससे लगता है कि तमाम लोग उन शासकीय योजनाओं के लाभ से अभी वंचित हैं जिसका उन्हें लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा देते हुए कहा कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के जो भी पात्र हैं उन्हें उसका लाभ
दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के निर्माण की मांग की गई है उसका निर्माण शीघ्र ही करा दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार केराकत जयराम मौर्य, सीओ केराकत उमाशंकर सिंह, विकलांग कल्याण अधिकारी
राजेश सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह, खंड विकास अधिकारी घनश्याम सिंह,
एसओ अनिल सिंह, मो. असलम, रामचंद्र सिंह, ग्राम प्रधान आरती चौबे आदि ने समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण का भरोसा दिया। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से आयोजित कैं प में 144 किसानों ने पंजीकरण कराया।
चौपाल में ग्राम प्रधान आरती चौबे, राजेश मिश्र, रामचंद्र सिंह, राममूर्ति चौबे, सुनील चौबे, सूर्यमणि पांडेय, रामलोचन चौबे, दुबरी चौबे, मंगला सिंह, अनिल सिंह, घुरकू यादव, अवधेश पांडेय, अरुण पांडेय, गुड्डू सरोज, महेंद्र यादव, पंकज पांडेय आदि ने सहयोग किया।