फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे ट्रैक पर दौड़ती रहीं ट्रेनें

Mon, 18 Jan 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर टूटी पटरी पर कई ट्रेने दौड़ती रहीं। यह संयोग की रहा कि पूर्वाह्न 11 बजे किसी ग्रामीण की नजर इस टूटी रेल पटरी पर पड़ी तो उसने तत्काल गेटमैन फूलचंद्र को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना मिलने पर उन्होंने कंट्रेाल रूम को अवगत कराया जिस पर आनन-फानन में ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया।

इस दौरान कई ट्रेनाें रास्ते के स्टेशनों पर रोक दिया गया। बाद में ट्रैक की मरम्मत हुई तो आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका।

मालूम हो कि जंघई रेलवे स्टेशन के आसपास रेल पटरी टूटने की महीने भर के अंदर यह तीसरी घटना है। रविवार को भ्ाी पटरी टूटी मिली।

इस दौरान हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, कुर्ला गोरखपुर, गोदान एक्सप्रेस, लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी को स्टेशनों पर खड़ा कर टूटी पटरी पर ज्वाइंटर लगाया गया और फिर ट्रेनोुं को कॉशन पर चलाया गया।

टूटी पटरी को ठीक किए जाने के चलते जंघई-लखनऊ रूट पर करीब आधे घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

 स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंंह ने बताया कि टूटे ट्रैक को ठीक कर लिया गया है। और ट्रेनों को कॉशन पर चलाया जा रहा है। जबकि उच्चाधिकारियों को इस बात से अवगत करा दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


 है कि यहां कई बार ट्रैक टूटने की  घटना हो चुकी है। बताया कि यह संयोग ही रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें