फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Wed, 25 Nov 2015 12:50 AM IST
जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के नहोरा और नेवादा गांव में अवैध रूप से शराब की मिनी फैक्ट्रियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस ने मंगलवार को इन अवैध फैक्ट्रियों में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर शराब की सप्लाई जौनपुर व आस पास के जिलों में करनी थी। पुलिस ने मौके से 15 हजार खाली शीशियां समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओ अनिल सिंह को सूचना मिली थी कि नहोरा और नेवादा गांव में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। जिसकी सप्लाई तस्कर जिले के कोने कोने में कर रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने नहोरा गांव में छापा मारा और परवेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। नेवादा गांव में भी छापा मारकर सूरज सिंह को पकड़ा। दोनों स्थानों से 15 हजार खाली शीशी, 10 हजार ढक्कन, एक पैकिंग मशीन, 20 हजार हैलोग्राम, 12 हजार रैपर, आठ खाली जर्किन ओपी, दो जर्किन और आठ पेटी शराब, शराब बनाने की मशीन, परखनली आदि उपकरण बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
80 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
गौराबादशाहपुर। अवैध शराब बनाने व बेचने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने मंगलवार को विझवार सारंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से 80 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि तीनों अवैध शराब बनाने व बेचने का धंधा करते हैं। इनके पास से एक कुंतल लहन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम देवेंद्र यादव, संतोष, सूबेदार चौहान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें