फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिजनों से मिले

विज्ञापन
02- गुरूवार की रात सिविल लाईन स्थित सर्राफा व्यवसायी से हुई डकैती के बाद शोरूम का निरीक्षण करने पंह - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

आईजी ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिजनों से मिले
सराफा कारोबारी ने एक करोड़ पौने पांच लाख की डकैती का दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिविल लाइन पर एसपी कार्यालय के पीछे स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वैलर्स के यहां हुई एक करोड़ पांच लाख की डकैती की बात सुनकर शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी विजय सिंह मीणा जौनपुर पहुंचे। उन्होेंने घटना स्थल पर छानबीन की और कारोबारी के बदलापुर पड़ाव के दिलजाक मुहल्ले स्थित आवास पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने तीन दिन में लुटेरों के गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के पीछे डकैतों ने फायरिंग कर दहशत पैदा कर दिया। सराफा कारोबारी सुरेश सेठ ने डकैती के इस मामले में छह बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें सराफा कारोबारी ने तकरीबन एक करोड़ रूपये के गहने, एक लाख रूपये के गहने, तीन लाख पचासी हजार के हीरे की अंगूठी और एक लाख नगदी रूपये लूट की तहरीर पुलिस को दी है। वाराणसी जोन के आईजी विजय सिंह मीणा दोपहर सीधे सराफा कारोबारी के बदलापुर पड़ाव स्थित दिलजाक मोहल्ले में घर पहुंचे जहां उन्होंने सुरेश सेठ, उसके भाई गुड्डू सेठ एवं अन्य लोगों से बातचीत किया। सुरेश सेठ ने आईजी को अवगत कराया कि घटना के थोड़ी ही देर पहले एसओ महिला तारावती यादव महिला सिपाहियों के साथ बैठी थीं। उनका एवं अन्य पुलिसकर्मियों का आना जाना लगा रहता है। उनके जाने के थोड़ी देर बाद ही छह की संख्या में हेलमेट पहने एवं मुंह पर गमछा बांधे बदमाश दुकान में घुस आए और बैग, झोले में आभूषण भरने लगे। उन्होंने बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। उस वक्त दुकान पर दुकान के कर्मचारी अनिल यादव, अजय कनौजियां एवं उनका पुत्र रितिक सेठ मौजूद थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। आईजी ने उन्हें भरोसा दिया कि बदमाशों के बारे में सुराग लग गया है। जल्द ही उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें