फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफराबाद की जगह अब सीधे जौनपुर जंक्शन से सिटी स्टेशन जा सकेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जौनपुर जंक्शन से सिटी रेलवे स्टेशन तक सीधी रेलवे लाइन बनाई जाएगी। यह रेलवे लाइन पांच गांवों से होकर जाएगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर शहर के एक छोर पर सिटी स्टेशन है, जबकि दूसरे छोर पर जौनपुर जंक्शन है। यहां वाराणसी से जौनपुर-शाहगंज अयोध्या होते हुए ट्रेनें आती-जाती हैं। दोनों रुटों की गाड़ियां जफराबाद जंक्शन से ही होकर गुजरती है। इतना ही नहीं, जौनपुर जंक्शन से सिटी स्टेशन होते हुए कई गाड़ियों का संचालन करने का रेलवे मन बना रहा है। हालांकि सिटी स्टेशन से जौनपुर जंक्शन होते हुए सुहेलदेव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आती-जाती भी हैं, लेकिन इन ट्रेनों को पहले जफराबाद जंक्शन जाना पड़ता है। कई बार ट्रेनों के इंजन बदलने के लिए भी गाड़ियां आती हैं। ऐसा करने से अन्य रूट की गाड़ियों के रूट ट्रैक का ध्यान देना पड़ता है। इसे देखते हुए रेलवे ने जौनपुर में विशेष रेल परियोजना के तहत जौनपुर जंक्शन और सिटी स्टेशन को सीधे जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए लंबे समय से प्रक्रिया भी चली, सर्वे भी हुआ। यह सर्वे पांच गांवों में किया गया। सर्वे के बाद प्रशासन से इन संबंधित गांवों में कुल 5.5 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता बताई गई, जिसे प्रशासन ने संबंधित 200 से अधिक भू-स्वामियों से बात की। जिसके बाद चार करोड़ 68 लाख रुपये देकर संबंधित भू-स्वामियों से रेलवे के नाम हिस्सा फाट कराकर उन्हें भुगतान करा दिया गया। साथ ही रेलवे को भूमि पर कब्जा भी दिया दिया गया है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक जफराबाद धीरज बताते हैं कि इस व्यवस्था के होने से काफी राहत मिल जाएगी। रोजाना 24 घंटे में डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनें जफराबाद जंक्शन से गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें