जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.राजपाल कश्यप ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पूर्व सांसद फूलन देवी के नाम पर स्मारक स्थल और उनकी प्रतिमा लगवाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार फूलन देवी की मूर्तियां जहां भी लग रही हैं, उन्हें रोकने का काम कर रही है। कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़े समाज के नेता की प्रतिमा कहीं लग पाए। राजपाल समाजवादी कुटिया में आयोजित पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर पार्टी तमाम महापुरुषों को सम्मान देने का काम करेगी। कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को अब जागरूक होना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को फिर प्रदेश की बागडोर सौंपने का संकल्प लें। समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व सासंद तूफानी सरोज, गुलाब सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जयहिंद यादव, संजय सरोज, पूनम मौर्या, मुन्ना यादव, दीपचंद राम, शिवजीत यादव भानु प्रताप मौर्या, गुड्डू सोनकर, शरफराज खां, जमाल हासमी, अनील यादव, राकेश यादव, आंनद यादव, राहुल चौरसिया, तौफीक अहमद, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
----
पूर्व सांसद फूलन देवी को किया याद
महराजगंज। क्षेत्र के पुरागम्भीर शाह बाजार में रविवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामचंद्र निषाद ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार को लेकर स्वयं सशक्त रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि फूलन देवी सामंतवादी विचारधारा के खिलाफ रही हैं। इस मौके पर गीता देवी, अमरनाथ केवट, उषा देवी, मुकेश यादव, रामाश्रय निषाद, बेचन प्रसाद, सुमन निषाद, कृष्ण कुमार निषाद, बैजनाथ निषाद, संजय यादव आदि मौजूद रहे।