भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के विरोध में डीएम को पत्रक सौंपने पहुंचे सछास के लोग।
टीडी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू के नेतृत्व में बुधवार को छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्रक सौंपा।
इस दौरान छात्रों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से बेबुनियाद आरोप लगाकर सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
इसपर रोक नहीं लगी तो छात्र सड़क पर उतरने को विवश होंगे। नवनीत ने कहा है कि केंद्र सरकार अपने दो साल की नाकामयाबी को छिपाने के लिए प्रदेश सरकार पर हमला बोल रही है। इसे किसी भी कीमत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप यादव बाबा, सत्यजीत, मनोज यादव, विवेक छोटू, नितेश पाल, आकाश दुबे, विकास, निशान यादव, एसपी यादव, सत्येंद्र सिंह आदि थे।