फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सुनाई गिनती तो डीएम ने दिए इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को मुसहर बस्ती नेवढ़िया का निरीक्षण किया। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रगति की हकीकत जानी। बस्ती में तीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए गए हैं। डीएम ने उन्हें शीघ्र निर्माण पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपना मकान स्वयं बनवाएं, जिससे उन्हें मनरेगा के तहत 14000 रुपये अतिरिक्त प्राप्त होंगे। मीरा पत्नी लल्लू ने बताया कि अभी तक उनका आयुष्मान योजना का कार्ड नहीं बना है। इस पर डीएम ने पंचायत सचिव, लेखपाल और नायब तहसीलदार को बस्ती में कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुसहर बच्चों को प्रतिदिन नहाने और स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने दुबे को 50 तक गिनती सुनाने के लिए 500 रुपये दिए और मौजा को 20 तक गिनती सुनाने के लिए 100 रुपये इनाम स्वरूप दिए।प्राथमिक विद्यालय नेवढ़िया के अध्यापक राजेश कुमार यादव को निर्देश दिया कि मुसहर बच्चों को स्कूल ले जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें