मीरगंज। युवा कल्याण विभाग ने बुधवार को ग्रामीण स्टेडियम भटेवरा में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विजेता खिलाडियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग 3 हजार मीटर दौड़ में पतिराम जगदीशपुर, 15 सौ मीटर दौड़ में राज तिवारी चौकी खुर्द ,800 मीटर दौड़ में रवि यादव डभिया व 400 मीटर दौड में विनय यादव बरावा प्रथम रहे। वहीं बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अंशु यादव चितांव व 100 मीटर दौड़ में दीपिका सरोज प्रथम रही। कबड्डी बालिका व बालक वर्ग में रामपुर कला प्रथम रहे। वॉलीबॉल में बालक वर्ग में रामपुर कला प्रथम और बामी द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में राहुल यादव ने प्रथम, अंकित सिंह ने द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी मछली शहर राजन राय ने किया । इस दौरान स्वामी वीतरागानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज भटेवरा के प्रधानाचार्य गोरखनाथ तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद कुमार अस्थाना क्षेत्रीय युवा कल्याण अधकिारी, विशाल सिंह, रमेश सिंह, सुरेश सिंह, शाहबाज खान व अमित सिंह आदि उपस्थित रहे