फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दो महिलाओं को बाइक पर बैठाने से किया इनकार, सरेराह पीट कर किया बुरा हाल

Thu, 01 Aug 2019 11:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। दो औरतों ने एक युवक की पिटाई कर दी है, क्योंकि उसने दोनों महिलाओं को बाइक पर बैठाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


जफराबाद क्षेत्र के होमगार्ड तिराहे के पास दो महिलाएं एक ऑटो पर बैठकर पहुंची। उन्हें जलालपुर जाने के लिए बस पकड़ना था। दोनों महिला ऑटो रिक्शा से उतर कर पैदल जफराबाद थाने वाली सड़क पर जाने लगीं।

उसी समय बाइक सवार एक युवक वहां से गुजरा। एक महिला ने युवक को आवाज लगाई तो वह रुक गया। महिला ने कहा कि वह दोनों को बाइक से थाने के पास छोड़ दे। युवक ने दोनों को एक साथ बैठा कर छोड़ने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महिला ने उसे अपशब्द बोल दिया। युवक ने इस पर महिला का विरोध किया। फिर क्या था, दोनों महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए महिलाओं से युवक को छुड़ाया। लोगों ने मामले को समझाबुझा कर शांत कराया। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें