फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर मिले युवक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशम से लटकता शव था सचिन का
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मीरगंज/सिकरारा। मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव में रेलवे लाइन के पास सोमवार को शीशम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले युवक की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी सचिन निषाद पुत्र भुइधर निषाद के रूप में हुई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमाई गांव में सोमवार को सुबह शीशम के पेड़ पर नायलान की रस्सी के फंदे लटकता युवक का शव मिला था। सोशल मीडिया पर फोटो पहचान कर मृतक का भाई राजीव गुरुवार को मीरगंज थाने पहुंचे। जहां रखे गए युवक के कपड़ेे और फोटो से पहचान की। मृतक के भाई राजीव निषाद ने का कहना है कि उनके भाई की प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की गई है। लाश को पेड़ पर लटकाकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्हेंने गांव की ही एक लड़की, उसके भाई और पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। सचिन दो साल से दिल्ली में बिल्डर का काम करता था । एक महीने पहले तबीयत खराब होने पर वह घर आया था। रविवार को वह टीशर्ट और हाफ पैंट पहने घर से निकला और फिर नहीं आया। भुइधर निषाद बरईपार में एक आरामशीन पर काम करते है। बड़ा पुत्र संजीव मुंबई में रहता है जबकि मझला राजीव बीटीसी कर रहा है। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें