फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खंडहर भवनों को चिह्नित कर ढहाएं, नए निर्माण गुणवत्तापूर्ण हों

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के. रविंद्र नायक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे केंद्रों को चिह्नित करें जहां पर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं खंडहर भवनों को चिह्नित कर उन्हें ढहाने के लिए कहा।
बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, दुग्ध विभाग सहित अन्य विभागों में किए गए अच्छे कार्यों की सक्सेस स्टोरी को प्रदर्शित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दी जा रही सुविधाओं को प्रदर्शित कराएं। सड़कों के निर्माण और अनुरक्षण की जानकारी लेते हुए एक्सईएन पीडब्लूडी को निर्देशित किया कि सड़कों का अनुरक्षण, खंडहर बिल्डिंग को निष्प्रयोज्य घोषित करने, सरकारी आवासों के जीर्णोद्धार कराएं।
जनपद में चल रही परियोजनाओं, राजकीय औद्योगिक कॉलेज, सेतु निर्माण आदि की प्रगति के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं से जानकारी ली। कर करेतर की समीक्षा में वाणिज्य कर, आबकारी विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर जानकारी ली और कार्यशैली में परिवर्तन लाने को कहा। विद्युत आपूर्ति, झटपट पोर्टल पर आवेदन, पीएम आवास योजना, गेहूं खरीद, आईसीडीएस अंतर्गत पोषण अभियान, सैम मैम बच्चों आदि के संदर्भ में जानकारी ली।
विज्ञापन

मत्स्य अधिकारी से आवंटित तालाब, उनका क्षेत्रफल, मत्स्य बीज वितरण की समीक्षा करते हुए पट्टेदारो का विवरण, उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने ने कलेक्ट्रेट नजारत में विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों के रखरखाव व साफ -सफाई उचित ढंग करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें